TAKHATPUR ROAD ACCIDENT : मुंगेली मार्ग में बारातियों से भरी बस पलटी, दर्जन भर सवार लोग हुए घायल, मौके से बस ड्राइवर फरार

TAKHATPUR ROAD ACCIDENT : मुंगेली मार्ग में बारातियों से भरी बस पलटी, दर्जन भर सवार लोग हुए घायल, मौके से बस ड्राइवर फरार

TAKHATPUR ROAD ACCIDENT

तखतपुर। न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में बारातियों को ले जा रही बस के अनियंत्रित होकर पलटने से अफरी-तफरी मच गई। इस हादसे में 13 बारातियों को चोट आई है, जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग के जोरापारा क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, बाराती बस में लगभग 40 लोग सवार थे। बाराती बिलासपुर से नवागढ़ जा रहे थे, तभी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

read more – TELANGANA FACTORY FIRE : तेलंगाना के मलकगाजगिरी हर्बल कंपनी में लगी भीषण आग, सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बचाया गया

यह घटना बीती रात 2 बजे की है। घायल बारातियों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद मौके से ड्राइवर और कंडेक्टर दोनों फरार है। तखतपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर