Site icon AB News.Press

Balod Road Accident : चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक सड़क हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Balod Road Accident

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद में देर रात मतदान सामग्री जमाकर स्कूटी से घर वापस लौट रहे एक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन ने स्कूटी क्रमांक सीजी 24 एन 8356 में सवार शिक्षक को टक्कर मार जिससे स्‍कूटी सवार शिक्षक की मौत हो गई। मृत शिक्षक की मतदान केंद्र क्रमांक 38 दिव्यांग मतदान दल में ड्यूटी लगी थी।

मृत शिक्षक खेलन सिंह पटेल ग्राम तरौद के माध्यमिक शाला में पदस्थ थे। यह सड़क हादसे की घटना सुबह करीब 4 बजे बालोद शहर के दल्ली चौक की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

read more – NAINITAL FIRE : 36 घंटे से सुलग रहे नैनीताल के जंगल और पहाड़, आग पर काबू पाने में जुटी भारतीय सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर, रिहायशी इलाकों तक पहुंची आग की लपटें

Exit mobile version