Site icon AB News.Press

Lok Sabha Election 2024 : देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा की सीट पर मतदान जारी, 11 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 36.42% मतदान, बंगाल में भाजपा समर्थक की हत्या

Lok Sabha Election 2024 

देश का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक महोत्सव में लोग उत्साह के साथ मतदान करने के लिए दिख रहे है। 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान जारी है। यह शाम 6 बजे खत्म होगी।

इस बीच चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक के आंकड़े जारी कर दिया है। सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा में 36.43% हो चुका है। वहीं 18.83% वोटिंग के साथ महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान हुआ है। वहीं छत्तीसगढ़ में 35.47%, मणिपुर में 33.22%, पश्चिम बंगाल में 31.25% वोटिंग हो चुकी है।

13 राज्यों में सुबह 11 बजे तक मतदान का आंकड़ा-

1. त्रिपुरा- 36.42%
2. छत्तीसगढ़- 35.47%
3. मणिपुर- 33.22%
4. पश्चिम बंगाल- 31.25%
5. मध्य प्रदेश- 28.15%
6. असम – 27.43%
7. राजस्थान- 26.84%
8. जम्मू-कश्मीर- 26.61%
9 केरल- 25.61%
10. उत्तर प्रदेश- 24.31%
11. कर्नाटक- 22.34%
12. बिहार- 21.68%
13. महाराष्ट्र- 18.83%

12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं

दूसरे चरण में 2 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है।

वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक होगी।

कुल 88 सीटों पर 1,206 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Lok Sabha Election 2024 

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा समर्थक 18 साल का दिनबंधु धनंजय मिद्दा का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गयी है। भाजपा के समर्थकों ने धनंजय के हत्या का आरोप TMC के नेता पर लगाया है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर लिखा- धनंजय के पिता सुदर्शन गोरामहल गांव में भाजपा के जागरूक कार्यकर्ता हैं। वहीं धनंजय बुधवार से ही अपने घर से लापता था। गुरुवार को उसकी लाश फांसी पर झूलती हुई मिली। उसके शरीर पर भी चोट के निशान हैं।

Lok Sabha Election 2024 

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा में चुनाव आयोग ने 4.8 करोड़ की नकदी जब्त की है। आयोग ने शुक्रवार को बताया कि गोविंदप्पा नाम के शख्स के घर से गुरुवार को कैश मिला। जांच करने के बाद भाजपा कैंडिडेट के.सुधाकर के खिलाफ मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

Exit mobile version