Site icon AB News.Press

Nirvachhan Aayog Chhattisgarh : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण मतदान के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने ली प्रेस कांफ्रेंस

Nirvachhan Aayog Chhattisgarh

रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा में शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान होना है।

बुधवार को दूसरे चरण की सीटों पर चुनावी प्रचार बंद कर दिया गया था। भाजपा ने जहां इन सीटों पर अपने बड़े नेताओं की नौ सभाएं की तो वहीं कांग्रेस की एक-दो सभाएं ही हो पाईं।

राजनांदगांव से जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुकाबला वर्तमान सांसद संतोष पांडेय से है तो वहीं महासमुंद से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के सामने भाजपा की पूर्व विधायक रुपकुमारी चौधरी हैं। कांकेर में कांग्रेस के बीरेश ठाकुर का भाजपा के भोजराज नाग से मुकाबला है। इन सीटों पर दोनों पार्टियों के दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।

Exit mobile version