Liquor Shop Closed : मदिरा प्रेमियों को लगा झटका, 2 दिन बंद रहेंगी रायपुर जिले में शराब दुकानें, प्रशासन ने जारी किया है नोटिस, जानें क्या है कारण

Liquor Shop Closed : मदिरा प्रेमियों को लगा झटका, 2 दिन बंद रहेंगी रायपुर जिले में शराब दुकानें, प्रशासन ने जारी किया है नोटिस, जानें क्या है कारण

Liquor Shop Closed

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान 26 अप्रैल को होना है। जिसके कारण रायपुर जिले में कुछ जगहों पर 48 घंटे के लिए ड्राई डे रहेगा। कलेक्टर गौरव कुमार ने रायपुर जिले की कुछ शराब दुकानें बंद रखने के आदेश दिए है। इस दौरान शराब दुकानें और सभी बार बंद रहेंगे।

read more – UNIQUE TRADITION : बीजापुर की अनोखी पंरपरा, हर साल वित्तीय लेखा-जोखा का निरीक्षण करने तहसील दफ्तर पहुंचते हैं देव!

दरअसल, दूसरे चरण में कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव सीट पर वोटिंग होनी है। जिसके कारण महासमुंद और गरियाबंद जिले के आस-पास रायपुर जिले की सीमा में आने वाली 6 शराब दुकानें 24 अप्रैल की शाम 5 बजे से 26 अप्रैल को मतदान खत्म होने तक बंद रहेंगी।

कलेक्टर गौरव कुमार के आदेश के मुताबिक देशी-विदेशी मदिरा दुकान नवापारा, विदेशी शराब दुकान गुल्लू, कंपोजिट मदिरा दुकान नर्मदापारा (गुल्लू), आरंग की देशी और विदेशी शराब दुकान बंद रहेंगी। आदेश के मुताबिक ये दुकानें महासमुंद लोकसभा सीट के 3 किलोमीटर की सीमा में स्थित हैं। कलेक्टर ने आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहां है।

News and Politics राज्य खबर