Huge Fire In Rice Mill
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के एनएच-343 पर ककना गांव स्थित शांति राइस मिल में रविवार दोपहर को भीषण आग लगने से लाखों का धान और बारदाना जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
अंबिकापुर, बलरामपुर और सूरजपुर से फायर ब्रिगेड की पांच टीम आग बुझाने में जुटी है। लेकिन शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग की लपटें और धुआं उठते देख कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।
READ MORE – AMERICA ROAD ACCIDENT : अमेरिका में सड़क दुर्घटना तेलंगाना के दो छात्रों की दर्दनाक मौत
Huge Fire In Rice Mill
कुछ ही देर में आग धान और बारदाने में फैल गई। धान के बड़े हिस्से को बचाने में लोग रहे। यह राइस मिल योगेंद्र अग्रवाल की बताई जा रही है। राजपुर एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
आग पर जल्द काबू पा लिए जाने की उम्मीद जताई गई है। राइस मिल में आग किन कारणों से लगी स्पष्ट नहीं हो पाया। राइस मिल में धान और बारदाने लाखों रुपए के जलकर खाक हो गया।
