Heatwave alert : मौसम विभाग ने इन 12 राज्यों में हीटवेव अलर्ट किया जारी, राजनंदगांव में पारा पहुंचा 43°C

Heatwave alert : मौसम विभाग ने इन 12 राज्यों में हीटवेव अलर्ट किया जारी, राजनंदगांव में पारा पहुंचा 43°C

Heatwave alert

अप्रैल का महीना आते ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। भीषण गर्मी के कारण देश के 12 राज्यो में मौसम विभाग ने लू (Heatwave) अलर्ट जारी किया है। इस बीच शनिवार (20 अप्रैल) को छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों का तापमान 42°C पार रहा।

मौसम विभाग ने भी भीषण लू चलने और हीटवेव की चेतावनी दी है। अगले 4 दिन तक देश के 12 राज्य लू से परेशान रहेंगे। इनमें बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और तमिलनाडु के नाम शामिल थे। यहां भी कहा गया था कि इन राज्यों में अगले 3 से 4 दिनो तक हीटवेव की स्थिति जारी रहेगी।

झारखंड में 22 अप्रैल तक और बिहार में 24 अप्रैल तक Heatwave चलने की संभावना है। 10 से ज्यादा राज्यों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इसके अलावा भारी बारिश और बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में 104 सड़कों सहित तीन नेशनल हाईवे पर आवागमन रोक दी गई।

Heatwave alert

वहीं, मौसम विभाग ने 17 राज्य में बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक शामिल हैं।

 

वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। IMD ने बताया कि 2024 में 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है।

read more – CONGRESS CANDIDATE LIST : कांग्रेस ने जारी की ओडिशा और प. बंगाल में अपने उम्मीदवार की सूची, देखिये किनके नाम है शामिल

National News and Politics राज्य खबर स्पेशल