Dubai Flood : Dubai में आई बाढ़ से बचने के लिए कार के दरवाज़े के हैंडल पर जान बचाते हुए दिखी बिल्ली, वायरल हुआ वीडियो

Dubai Flood : Dubai में आई बाढ़ से बचने के लिए कार के दरवाज़े के हैंडल पर जान बचाते हुए दिखी बिल्ली, वायरल हुआ वीडियो

Dubai Flood

दुबई में आई बारिश के कारण शहर भर की सड़कों पर पानी भर गया।। दुबई में हुई तेज बारिश ने पिछले 75 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्थिति ऐसी है कि वहां सड़क यातायात, मॉल, एयरपोर्ट, स्कूल सब कुछ पूरी तरह से ठप हो गया है।

लोग अपने आप को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे शहर के बीचो बीच एक कार बाढ़ में फंसी हुई नजर आ रही है।

 

read more – VOTING PERCENTAGE ON BASTAR LOK SABHA SEAT : नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा में दो घंटों में हुए 12.02% मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

Dubai Flood

वीडियो में बाढ़ में फसी एक बिल्ली दिखाई दे रही है। उस बेजुबान को उस दौरान कोई सहारा नहीं मिल रहा है। इसलिए वह कार के दरवाजे के हैंडल में अपने पंजों को फंसा कर खड़ी है।

बिल्ली की ऐसी स्थिति ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दुबई पुलिल ने जैसे ही बिल्ली को देखा उसे बचा लिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

International News and Politics वायरल स्पेशल