BIJAPUR COLLECTOR : शिक्षक और पंचायत सचिव को राजनीतिक दल का चुनाव प्रचार करना पड़ा भारी, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

BIJAPUR COLLECTOR : शिक्षक और पंचायत सचिव को राजनीतिक दल का चुनाव प्रचार करना पड़ा भारी, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

BIJAPUR COLLECTOR

बीजापुर। आचार संहिता के बीच शासकीय शिक्षक और पंचायत सचिव को राजनीतिक दल का प्रचार करना महंगा पड़ा है। राजनीतिक पार्टी का प्रचार करने वाले दो कर्मचारियों को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया। यह पूरा मामला बीजापुर क्षेत्र का है।

read more – IRAN ISRAEL WAR : इजरायल पर हमला करना ईरान को पड़ा भारी, अमेरिका और ब्रिटेन ने लगाए नए प्रतिबंध

ये कार्रवाई बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा की गई है। प्रकाश कुमार ठाकुर सहायक ग्रेड-3 जनपद पंचायत बीजापुर और सचिव मिरजा खान ग्राम पंचायत बामनपुर जनपद पंचायत भोपालपट्टनम शासकीय सेवक होते हुए सोशल मीडिया में राजनैतिक दलों का प्रचार-प्रसार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

जिसके बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Breaking News News and Politics राज्य खबर