Amit Shah Gandhinagar Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में रोड शो करते हुए करेंगे शक्ति प्रदर्शन, 19 अप्रैल को दाखिल करेंगे नामांकन

Amit Shah Gandhinagar Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में रोड शो करते हुए करेंगे शक्ति प्रदर्शन, 19 अप्रैल को दाखिल करेंगे नामांकन

Amit Shah Gandhinagar Visit

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में तीन रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। गांधीनगर से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे अमित शाह ने अपनी चुनावी राजनीतिक की शुरुआत गांधीनगर से की थी। 2019 में पहली बार गांधीनगर से जीतने पर अमित शाह ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए थे।

इस बार बीजेपी ने 10 लाख मतों से जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। अमित शाह आज नामांकन दाखिल करने से पहले गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी क्षेत्रों को रोड शो करेंगे और अगले दिन यानी 19 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। गुजरात की 26 सीटों के लिए तीसरे चरण 7 मई को मतदान होना है।

READ MORE – CHHATTISGARH LOK SABHA ELECTIONS 2024 : छत्तीसगढ़ में बीजेपी को चुनाव के पहले ही मिली बड़ी सफलता, 2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारियों ने दिया अपना पूर्ण समर्थन

Amit Shah Gandhinagar Visit

इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। गृहमंत्री अमित शाह अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में आज सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार और धुआंधार रोड शो करेंगे। गृहमंत्री ये रोड शो अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 7 विधानसभा हैं।

पिछले दिनों उनकी पत्नी सोनल शाह ने गांधीनगर में डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट मांगे थे और उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया था। उनके साथ पार्टी के दूसरे पदाधिकारी मौजूद रहे थे। कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ सोनल पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

READ MORE – 1ST PHASE POLLING : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर कल होगा मतदान, प्रचार पर लगा रोक, जानिए पूरी जानकारी

Breaking News National News and Politics