Odisha Bus Accident : कोलकाता जा रही बस ओडिशा में फ्लाईओवर से गिरी, 5 की मौत, अन्य 40 घायल

Odisha Bus Accident : कोलकाता जा रही बस ओडिशा में फ्लाईओवर से गिरी, 5 की मौत, अन्य 40 घायल

Odisha Bus Accident

जाजपुर। ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। कोलकाता जा रही एक बस के फ्लाईओवर से नीचे गिरने से हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा रात नौ बजे नेशनल हाईवे-16 पर बाराबती पुल पर हुआ।

बस में 50 यात्री सवार थे और बस पुरी से कोलकाता जा रही थी। इनमे से 30 को कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 3-3 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया।

Breaking News National News and Politics