Site icon AB News.Press

Landslide in Indonesia : इंडोनेशिया में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 20 लोगों की मौत, कई लापता

Landslide in Indonesia

इंडोनेशिया। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। भूस्खलन की वजह से कई लोग मिट्टी में दब गए थे तो कई अभी तक लापता है। बचावकर्मियों ने 3 साल की एक लड़की और उसकी मां के शव बरामद किए।

भूस्खलन में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस प्रमुख गुनार्डी मुंडू ने कहा कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के ताना तोराजा जिले के दक्षिण मकाले गांव में शनिवार को आसपास की पहाड़ियों से मूसलाधार बारिश के कारण कीचड़ चार घरों पर गिर गया। उन्होंने कहा कि जब भूस्खलन हुआ तो एक घर में पारिवारिक समारोह हो रहा था।

मुंडू ने जानकारी साँझा करते हुए कहा कि दर्जनों सैनिक, पुलिसकर्मी और स्वयंसेवकों को दूरदराज के पहाड़ों के गांवों में लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान में लगाया गया है। रविवार तड़के बचावकर्मी एक आठ साल की बच्ची सहित दो घायलों को जिंदा बाहर निकालने में कामयाब रहे। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Exit mobile version