Ram Mandir Silver Souvenir coins : अयोध्या राम मंदिर के थीम पर बना रंगीन चांदी का सिक्का हुआ जारी, आईये जानते है इसकी कीमत और खरीदने की प्रक्रिया

Ram Mandir Silver Souvenir coins : अयोध्या राम मंदिर के थीम पर बना रंगीन चांदी का सिक्का हुआ जारी, आईये जानते है इसकी कीमत और खरीदने की प्रक्रिया

Ram Mandir Silver Souvenir coins

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यकर्म होने के बाद से अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भींड लगी हुई है। वहीं रामनवमी महोत्सव को लेकर काफी तैयारियां की जा रही हैं। राम मंदिर का प्रसाद, सरयू का जल जैसी खास चीजों की काफी डिमांड है।

ऐसे में जो लोग अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन नहीं कर पाए हैं वे ऑन लाइन प्रसाद मंगवा रहे हैं। इस बीच सरकार ने सार्वजनिक बिक्री के लिए सीमित संस्करण वाला 50 ग्राम रंगीन चांदी का सिक्का जारी किया है। इस सिक्‍के के एक पहलू पर अयोध्‍या में नवनिर्मित राम मंदिर की तस्‍वीर है, वहीं सिक्‍के दूसरे पहलू पर रामलला का चित्र है।

READ MORE – MP NEWS : टीवी डिबेट शो में आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, घटना 6 घायल, वीडियो हुआ वायरल

Ram Mandir Silver Souvenir coins

राम मंदिर के गर्भगृह में स्‍थापित रामलला की मूर्ति प्रभु राम के 5 वर्ष के बालक स्व प की है, जिसे मैसूर के शिल्‍पकार अरुण योगीराज ने बनाया है।

50 ग्राम का सिक्का
सार्वजनिक रूप से बिक्री के लिए जारी इस एक सिक्के की कीमत लगभग 5860/- रुपये है। 50 ग्राम वजन का यह सिक्का 999 शुद्ध चांदी से बना है। इसे एसपीएमसीआईएलआई की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह सिक्का रामलला और राममंदिर के थीम पर आधारित है।

News and Politics स्पेशल