Divya Bharti Death
90 के दशक की मशहूर दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती ने बहुत की कम समय में लोगों की दिलों में अपनी अलग जगह बना ली थी। लोग न सिर्फ दिव्या भारती की एक्टिंग के बल्कि उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। 5 अप्रैल 1993 को जब दिव्या भारती की मौत की खबर आई तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैल गई थी।
उनकी मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी है। हाल ही में उनके साथ ‘रंग’ फिल्म में काम कर चुके को-एक्टर कमल सदाना ने एक्ट्रेस की मौत के बारे में में बातचीत के दौरान कुछ शॉकिंग खुलासे किये है कि वो कभी भी सुसाइड नहीं कर सकती थी।
READ MORE – CG NEWS : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय का खैरागढ़ दौरा, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
दिव्या भारती ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत कैसे हुई इसका राज आज तक कोई नहीं जान पाया है। कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने सुसाइड किया था तो कुछ ने कहा कि किसी ने उनको बालकनी से धक्का देकर उनकी हत्या कर दी।
Divya Bharti Death
कमल सदाना ने बताया- उस समय दिव्या भारती के पास ढेर सारी फिल्में थीं। जिस दिन उनकी मौत हुई वह उस समय कुछ ड्रिंक्स पी रही थीं और बस इधर-उधर घूम रही थीं। मुझे लगता है कि वह उस एनर्जी में नहीं थीं कि खुद को संभाल सकें। ऐसे में वह बालकनी में गईं और वहां से फिसल गईं।
मैं सचमुच मानता हूं कि ये सिर्फ एक दुर्घटना थी। मैं उसके साथ कुछ दिन पहले तक शूटिंग कर रहा था और वो एकदम ठीक थीं। उन्हें किसी से भी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। उसके पास कई सारी अच्छी फिल्मों के ऑफर भी थे, जिनकी वो शूटिंग भी कर रही थी।’
Divya Bharti Death
कम उम्र में शोहरत पाने वाली दिव्या भारती ने ऋषि कपूर, गोविंदा समेत शाहरुख खान जैसे कई दिग्गज स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की थी। ‘विश्वात्मा’, ‘शोला और शबनम’, ‘दीवाना’ और ‘दिल का क्या कसूर’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाओं का जादू बिखेरा है।
दिव्या भारती के पिता ने अपने बयान में कहा था- ये एक दुर्घटना थी। वह घर की बालकनी में एकदम किनारे पर बैठी थी। नशा होने के चलते उसने अपना संतुलन खो दिया जिसके कारण वह बालकनी से नीचे गिर पड़ी।

