Site icon AB News.Press

vikramaditya singh vs kangana ranaut: मंडी के मैदान में कंगना के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह, शिमला से विनोद सुल्तानपुरी का नाम!

vikramaditya singh vs kangana ranaut

शिमला। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शनिवार को फैसला लिया गया है कि मंडी सीट से विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि शिमला से विनोद सुल्तानपुरी का टिकट कंफर्म माना जा रहा है।

बैठक में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की चार में से दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं।मंडी से मौजूदा सांसद और कांग्रेस पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से दो-तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इनमें मंडी की सीट पर विक्रमादित्य का नाम तय हुआ है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत की उम्मीदवारी घोषित होने से पहले मौजूदा मंडी सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा था कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके बाद कंगना की उम्मीदवारी घोषित हो गई थी। ऐसे में कांग्रेस ऐसे प्रत्याशी की तलाश में थी जो कंगना को टक्कर दे सके।

vikramaditya singh vs kangana ranaut

विक्रमादित्य को लेकर कंगना ने कही थी यह बात
विक्रमादित्य सिंह की उम्मीदवारी तय होने के बाद शनिवार की रैली में एक्ट्रेस कंगना ने कहा कि वे कई बार दिल्ली का चक्कर लगा चुके हैं। दो दिन पहले कंगना ने तंज कसते हुए कहा था कि ऐसे राजा के बेटे मुझे हर जगह मिले हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी मिले। इन राजा के बेटों ने मुझे नहीं, मैंने ही ऐसे को अपनी फिल्म से गायब कर दिया।

कंगना के बयान पर कांग्रेस को ऐतराज
कंगना ने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया था, चूंकि विक्रमादित्य सिंह राज परिवार से आते हैं। इस वजह से कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जाहिर की। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कंगना पर पलटवार करते हुए कहा कि कंगना को राजनीति का सलीका सीखना चाहिए। उधर सीएम सुक्खू ने भी कहा कि हिमाचल कांग्रेस पर जो टिप्पणी हुई है वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Exit mobile version