Premanand Maharaj Health Update
मथुरा। वृंदावन के प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें आनन-फानन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल में उपचार के लिए ले भर्ती कराया गया। जहां अब प्रेमानंद महाराज की तबीयत में सुधार है। हजारों की संख्या में लोग अस्पताल पर एकत्रित हो गए।
संत प्रेमानंद महाराज किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी डायलिसिस भी होती रहती है। कई बार किडनी की परेशानी होने के चलते उन्हें दिक्कत है होती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक संत प्रेमानंद महाराज की शुक्रवार शाम को तबीयत बिगड़ गई।
Premanand Maharaj Health Update
इसके बाद उन्होंने तुरंत वृंदावन के राम कृष्ण सेवा आश्रम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इस दौरान उनके साथ कई शिष्य भी मौजूद थे। वहीं डॉक्टर्स ने जब उनकी हालत देखी तो तुरंत ट्रीटमेंट शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि महाराज जी को सीने में दर्द उठा था।
जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका चेक-अप किया। जांच के बाद रात करीब 8 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

