Site icon AB News.Press

Pithoragarh News : पतंजलि शहद का नमूना जांच में फेल, कंपनी पर लगा जुर्माना

Pithoragarh News

पिथौरागढ़। पतंजलि का सील लगा शहद का नमूना परीक्षण में फेल हो गया जिस पर अधिकारी ने नमूने के जांच में फेल होने पर ऐक्शन लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब चार साल पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लिए किए पतंजलि के पैक्ड शहद का एक नमूना जांच के लिए एकत्रित किया गया था।

जिसमे जाँच के दौरान शहद में सुक्रोज की मात्रा दोगुनी से ज्यादा पाई गयी थी। जिसके बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. एस के बरनवाल ने खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर दायर मुकदमे की सुनाई करते हुए खाद्य कारोबारकर्ता पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। इस दौरान निर्माता कंपनी को अधोमानक और मिसब्रांड खाद्य पदार्थों को जब्त करने के निर्देश दिए।

READ MORE – BASTAR LOK SABHA CHUNAV 2024 : बस्तर में आज राहुल गांघी का दौरा, जनसभा को करेंगे सम्बोधित, पायलट ने लिया कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

Pithoragarh News

30 जुलाई 2020 को खाद्य सुरक्षा विभाग ने गौरव ट्रेडिंग कंपनी डीडीहाट से पैक्ड पतंजलि हनी का नमूना जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट में पैक्ड पतंजलि हनी का नमूना अधोमानक पाया गया। जिसमें सुक्रोज निर्धारित मानक 5 प्रतिशत के स्थान पर 11.1 प्रतिशत पाया गया।

जिस पर सुनवाई करते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ ने खाद्य कारोबारकर्ता मै. गौरव ट्रेडिंग कंपनी पर 40,000, सुपर स्टॉकिस्ट मै. कान्हाजी डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड पीरू मदारा, रामनगर उत्तराखंड पर 60,000 का अर्थदंड लगाया है।

Exit mobile version