Delhi Crime : दिल्ली के सीलमपुर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वीडियो

Delhi Crime : दिल्ली के सीलमपुर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वीडियो

Delhi Crime

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क पर जा रहे एक युवक के सिर में गोली मार दी गई। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक के ठीक पीछे से आरोपी ने सरेआम सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी दी।

 

READ MORE – PITHORAGARH NEWS : पतंजलि शहद का नमूना जांच में फेल, कंपनी पर लगा जुर्माना

युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना सीलमपुर क्षेत्र में कल 12 अप्रैल को दिन में 11:34 बजे की है। यहां 35 वर्षीय शाहनवाज सड़क पर जा रहा था, तभी एक युवक ने पीछे से आकर गोली मार कर फरार हो गया।

Delhi Crime

गोली लगते ही शाहनवाज सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर चलते समय एक लड़के ने शाहनवाज को पीछे से सिर के पास गोली मार दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान कर घटना के पीछे का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर इस वारदात की जांच शुरू कर दी है।

READ MORE – ISRAELI ATTACK : गाजा में इजराइली हमलों से फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 32,705- मंत्रालय

Breaking News News and Politics राज्य खबर