UK Indians Visa Violation Case : ब्रिटेन में 12 भारतीय गिरफ्तार, अवैध तरीके से केक फैक्ट्री में कर रहे थे नौकरी, वीजा उल्लंघन का भी आरोप

UK Indians Visa Violation Case : ब्रिटेन में 12 भारतीय गिरफ्तार, अवैध तरीके से केक फैक्ट्री में कर रहे थे नौकरी, वीजा उल्लंघन का भी आरोप

UK Indians Visa Violation Case

ब्रिटेन में गद्दे और केक की फैक्ट्री में अवैध तरीके से नौकरी कर रहे 12 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। इन पर वीजा के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है। ब्रिटिश इमिग्रेशन अधिकारियों ने गुरुवार की रात इसकी जानकारी दी है।

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक, इमिग्रेशन इन्फोर्समेंट अधिकारियों ने इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में गद्दे के कारोबार से जुड़ी यूनिट पर छापा मारा। अधिकारियों को खुफिया सूचना मिली थी कि यहां अवैध रूप से काम किया जा रहा है।

READ MORE – RAMESHWARAM CAFE BLAST : बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्टव में NIA को मिली बड़ी सफलता, साजिशकर्ता की हुई पहचान

UK Indians Visa Violation Case

बयान के मुताबिक, 7 भारतीयों को गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया। वहीं, अन्य 4 लोगों को पास की केक फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया। इन चारों पर वीजा उल्लंघन के आरोप हैं। इसके अलावा एक भारतीय महिला को भी इमिग्रेशन क्राइम के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों को कार्रवाई के बाद भारत वापस भेजा जा सकता है। जब तक कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती इन लोगों को यहीं हिरासत में ही रखा जाएगा।

अगर यह आरोप साबित हो जाता है कि संबंधित फैक्ट्री में अवैध श्रमिकों को हायर किया गया था और रोजगार देने से पहले जरूरी जांच नहीं कराई गई थी, तो दोनों फैक्ट्रियों को जुर्माना देना पड़ सकता है।

READ MORE – CHHATTISGARH NEWS : सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे डोंगरगढ़, मां बम्लेश्वरी का दर्शन-पूजन कर छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

Breaking News International News and Politics