Mi vs Rcb Highlights 2024: जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर इतिहास रचा, गेंदबाजों में लगी है पर्पल कैप की रेस

Mi vs Rcb Highlights 2024: जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर इतिहास रचा, गेंदबाजों में लगी है पर्पल कैप की रेस

Mi vs Rcb Highlights 2024

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों सहित विदेशी दर्शक इस समय आईपीएल 2024 का लुफ्त ले रहे। आईपीएल के इस सीजन में जहां एक ओर रनों की बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर गेंदबाजी में भी हर रोज कोई नए रिकॉर्ड बन रहे है। IPL में लगातार 3 हार के बाद मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरा मैच जीत लिया। टीम ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से हराया। RCB की सीजन के 6 मैचों में यह 5वीं हार थी।

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 5 विकेट लेकर उन्होंने पर्पल कैप हासिल कर ली। दूसरी ओर RCB के विराट कोहली 3 रन पर आउट होने के बावजूद टॉप रन स्कोरर में पहले नंबर पर हैं।

READ MORE – LOK SABHA ELECTION 2024: तीसरे चरण का नामांकन आज से शुरू, 19 अप्रैल नॉमिनेशन की अंतिम तिथि, 22 तक नाम वापसी, इन राज्यों की 94 सीटों पर होंगे मतदान!

Mi vs Rcb Highlights 2024

जसप्रीत बुमराह ने पहला विकेट कोहली के रूप में लिया। इसके बाद उन्होंने कप्तान फाफ डुप्लेसिस (61), लोमरोर (0), सौरव चौहान (9) और विजय कुमार (0) को आउट किया। आईपीएल में दूसरी बार है जब जसप्रीत बुमराह ने एक ही पारी में 5 विकेट लिए।

जसप्रीत बुमराह ने इसके बाद पारी के 19वें ओवर में 2 विकेट फिर लिए। इस बार उन्होंने सौरव चौहान और विजयकुमार विशक को आउट किया। उनका बॉलिंग एनालिसिस 4-0-21-5 रहा।

पर्पल कैप की इस होड़ में चेन्नई सुपरकिंग्स के बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 4 मैच में 5 विकेट लिए हैं। अर्शदीप सिंह, गेराल्ड कोएत्जी और मोहित शर्मा 8-8 विकेट लेकर इस रेस में मजबूती से बने हुए हैं।

READ MORE – BOLLYWOOD NEWS : ईद के मौके पर शाहरुख-सलमान के बंगले के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, पुलिस ने बरसाई लाठी

Breaking News Cricket News and Politics स्पोर्ट