Site icon AB News.Press

CM VISHNUDEV SAI : सीएम विष्णुदेव साय का आज महासमुंद और बीजापुर जिले के दौरे पर, मेगा रोड शो में शामिल हो जनसभा को करेंगे संबोधित

CM VISHNUDEV SAI

महासमुंद/बीजापुर। चुनाव आयोग से लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद सभी राजनितिक दलों में सरगर्मी तेज़ हो गई है। इस बार यह चुनाव महोत्सव 7 चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।

इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णु देव साय आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। जहां वे महासमुंद और बीजापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

CM VISHNUDEV SAI

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 अप्रैल को महासमुंद और बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय सुबह 11:30 बजे महासमुंद के लिए रवाना होंगे और 12 बजे तुमगांव में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 2:30 बजे बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पहुंचेंगे यहां भी वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

सीएम साय के दौरे और उनके रोड शो को लेकर पार्टी ने भी तैयारी कर ली है। सीएम बस्तर लोकसभा में एक मेगा रोड शो में भी शामिल होंगे।

Exit mobile version