Lok Sabha Election 2024 : बैतूल बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की हार्ट अटैक से हुई मौत, इस लोकसभा सीट पर चुनाव स्थगित

Lok Sabha Election 2024 : बैतूल बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की हार्ट अटैक से हुई मौत, इस लोकसभा सीट पर चुनाव स्थगित

Lok Sabha Election 2024

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर में उनके सीने में तेज दर्द उठने के बाद परिजन अशोक भलावी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोहागपुर गांव के रहने वाले अशोक भलावी सब्जी के व्यापारी थे।

बैतूल लोकसभा सीट पर दूसरे चरण 26 अप्रैल को मतदान होना है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि बसपा को प्रत्याशी बदलने का समय दिया जाएगा। यहां नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। आज उनके गृह ग्राम सोहागपुर में अंतिम संस्कार किया गया।

READ MORE – CG BOARD EXAM RESULT : छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के रिजल्ट इस दिन घोषित होने की संभावनाएं

Lok Sabha Election 2024

इसकी वजह से बैतूल की सीट पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी शोक भलावी बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इसके पहले वह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ चुके थे।

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि ‘बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद बैतूल सीट पर चुनाव की प्रक्रिया अब नए सिरे से कराई जाएगी। इस सीट पर बसपा की तरफ से नए उम्मीदवार का नाम दिए जाने के बाद प्रक्रिया की जाएगी।

READ MORE – PATANJALI MISLEADING AD CASE : बाबा रामदेव को लगा बड़ा झटका, आदेशों की अनदेखी का भुगतना पड़ा नतीजा, SC ने खारिज किया माफीनामा

Breaking News National News and Politics