IED Blast In Bijapur
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर थाना इलाके के पीड़िया क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गये। ब्लास्ट के बाद दोनों जवानों को तुरंत पास के अस्पताल भेजा गया.
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को पीडिया के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स सर्च ऑपरेशन करने गयी थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए आईईडी पर दोनों जवानों के पैर आने से ब्लास्ट हो गया। दोनों घायल जवानों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। घटना बुधवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है।
IED Blast In Bijapur
जानकारी के अनुसार मंगलवार को नक्सलियों ने बड़ेसेट्टी से मुलर जाने वाले रास्ते में 5 किलो वजनी आईईडी बरामद किया। आईईडी मिलने की खबर पर बीडीएस टीम मौके पर पहुंची।
बीडीएस ने पूरी सतर्कता से मौके पर ही IED डिफ्यूज कर दिया। बता दें कि बस्तर में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरी फोर्स अलर्ट पर हैं। 13 अप्रैल को राहुल गांधी भी बस्तर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं।

