ROJEDARS SET AN EXAMPLE : बिलासपुर में मुस्लिम समुदाय ने हिंदू नववर्ष की शोभायात्रा का स्वागत करते हुए अनेकता में एकता का पेश किया मिशाल, खुद रोजा रखकर पिलाया शीतल पेयजल

ROJEDARS SET AN EXAMPLE : बिलासपुर में मुस्लिम समुदाय ने हिंदू नववर्ष की शोभायात्रा का स्वागत करते हुए अनेकता में एकता का पेश किया मिशाल, खुद रोजा रखकर पिलाया शीतल पेयजल

ROJEDARS SET AN EXAMPLE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के सीपत में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर निकली शोभा यात्रा का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत करते हुए आपसी भाई चारे की एकता का मिसाल पेश किया। मुस्लिमों ने रमजान में रोजा रखा और हिंदू संगठन के शोभायात्रियों को ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स पिलाया और प्रसाद बांटा।

हिन्दू संगठन के प्रमुखों का भगवा गमछा पहनाकर अपनी आस्था और कौमी एकता का मिशाल पेश किया। इसके साथ ही सभी को नव वर्ष की बधाई भी दी देते हुए आपसी भाई-चारा के साथ हिंदू नववर्ष और ईद मनाने की अपील की गई।

दरअसल, इस साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी 9 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष शुरू हो रहा है। ऐसे में हर जगह नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। कई हिंदू संगठनों ने नए वर्ष के स्वागत के उत्साह में पहले से ही रैली-जुलूस और शोभायात्रा निकाली।

READ MORE – IMD WEATHER FORECAST : लोकसभा चुनाव पर भीषण गर्मी और हीटवेव का साया, जानिए IMD का क्या है अनुमान

ROJEDARS SET AN EXAMPLE

रविवार शाम की सम्राट विक्रमादित्य हिन्दू नव वर्ष समिति ने सीपत क्षेत्र के ग्राम कुली से विशाल शोभायात्रा निकाली। इसमें आसपास के करीब 60 गांव के हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित युवा बड़ी संख्या में भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए। इस शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

वहीं शोभायात्रा का स्वागत क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लूतरा शरीफ में किया। इस दौरान बड़ी संख्या में हाथों में भगवा ध्वज लेकर रैली में शामिल लोगों का इंतजामिया कमेटी दरगाह लूतरा शरीफ, खादिमान मुतवल्ली कमेटी, व्यापारी संघ, ग्राम पंचायत के अलावा क्षेत्र के कई मुस्लिम प्रमुखों द्वारा उत्साह के साथ जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें नाश्ता के साथ-साथ पानी और ठंडे पेय पदार्थ का वितरण कर उनका भगवा गमछा पहनाकर सम्मान किया।

ROJEDARS SET AN EXAMPLE

वहीं हिंदू संगठनों की ओर से प्रणव शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान की यही खूबसूरती है कि एक मजहब दूसरे मजहब का सम्मान कर रहा है। सभी का ईश्वर एक है। भले ही लोगों की पूजा पद्धतियां रीती रिवाज़ अलग-अलग है, लेकिन हम सब एक हैं। भारत की भूमि में ऐसे ही हमेशा भाईचारा प्रेम सद्भाव बना रहे। यही संदेश देना इस स्वागत का उद्देश्य है।

वहीं लूतरा शरीफ के खादिम उस्मान खान ने कहा कि देश में हिंदू मुस्लिम एकता कायम रहे। इसीलिए यहां हिंदू समुदाय की रैली का स्वागत कर इस पाक जमीं से संदेश देने का काम किया जा रहा है।

READ MORE – MOUNI ROY TRANSFORMATION : 17 साल पहले कुछ ऐसी दिखती थीं मौनी रॉय, फैंस को नहीं हुआ यकीन

 

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर