Madduramma Devi Temple
बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) में एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बनाया गया 100 फुट से ज्यादा ऊंचा रथ शनिवार को गिर गया। रथ के आसपास काफी संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ थी। रथ को गिरता देख श्रद्धालुओं की भीड़ उसके गिरने वाले स्थान से समय रहते हटने में कामयाब रहे।
इस हादसे में किसी को चोट लगने की खबर नहीं है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धूल का गुबार उठते और लोगों को बचने के लिए दौड़ते देखा जा सकता है।
दरअसल, हुस्कुर मद्दुरम्मा मंदिर मेले के लिए रथ बनाया गया था। यह आयोजन हर साल बेंगलुरु के नजदीक अनेकल में आयोजित किया जाता है। ऐसे चार रथों को बैलों और ट्रैक्टरों के जरिए खींचकर शहर में ले जाया जा रहा था। उसी वक्त उनमें से एक रथ झुकने लगा और यह हादसा हुआ।

रथ के गिरने के दौरान एक बिजली का खंभा भी बाल-बाल बचा। वहीं इसके गिरने के कारण चारों ओर धूल का गुबार छा गया। दुर्घटना के कारण रथ को खींच रहे कुछ बैल भी उत्तेजित हो गए।

