Site icon AB News.Press

Indian Railways : कोयले से भरी मालगाड़ी के दो इलेक्ट्रिकल इंजन में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

Indian Railways

भोपाल। मध्यप्रदेश के सागर/बीना-कोटा रेलवे ट्रैक पर स्थित सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब स्टेशन से ट्रेन रवाना होते ही एक कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन में शनिवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसका अंदाजा आग की लपटों से लगाया जा सकता है।

आग लगने के पीछे का अभी तक कारण का पता नहीं चल पाया है। यह घटना बीना स्टेशन से लगभग 14 किमी दूर सेमरखेड़ी स्टेशन से लगभग आधा किलोमीटर दूर हुई है।

Indian Railways

READ MORE – CHHATTISGARH NEWS : छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को लगा फिर से एक और बड़ा झटका, नई शराब नीति के कारण आबकारी विभाग ने बनाया नियम, आदेश जारी

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक दो इलेक्ट्रिकल इंजन के साथ कोयला लेकर कोटा डिविजन की ओर जा रही पीसीएमसी मालगाड़ी ट्रेन के इंजन में शनिवार की शाम करीब सात बजे बीना स्टेशन से लगभग 14 किमी दूर सेमरखेड़ी स्टेशन से लगभग आधा किलोमीटर दूर यह घटना हुई। इंजन में लगी आग को देख रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए।

उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को दी गई। साथ ही नजदीकी रिफाइनरी और जेपी कंपनी के अधिकारियों को सूचना देकर फायर ब्रिगेड बुलाई गई। जिन्होंने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इंजन काफी जल चुका था। आग लगते ही ट्रेन के लोको पायलट ट्रेन से उतर गए।

रेल अधिकारी नवल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल आग बुझा ली गई है, आग लगने की वजह की जांच की जाएगी। फिलहाल, एक बड़ा हादसा टल गया है। क्योंकि मालगाड़ी कोयले से भरी हुई थी। जो कोटा डिवीजन जा रही थी।

READ MORE – MADDURAMMA DEVI TEMPLE : कर्नाटक में मंदिर मेले के लिए निकला 100 फुट ऊंचा रथ गिरा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु, हताहत की कोई खबर नहीं

Exit mobile version