Maharashtra News : चार्जिंग में लगे ई रिक्शा के ब्लास्ट होने से लगी भयंकर आग, एक ही परिवार के 7 की लोगो की मौत

Maharashtra News : चार्जिंग में लगे ई रिक्शा के ब्लास्ट होने से लगी भयंकर आग, एक ही परिवार के 7 की लोगो की मौत

Maharashtra News

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र के छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह आग असलम टेलर नाम के एक दुकान में लगी है।

आग बुधवार की सुबह करीब 3 से 4 के बीच में लगी थी। ऐसा बताया जा रहा है कि एक बैटरी वाले रिक्शा को चार्जिंग में लगाया गया था। उसी में हुए ब्लास्ट से दुकान में भयंकर आग लग गई।

READ MORE – NAXALITES KILLED IN BIJAPUR : बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 13 माओवादियों के शव और बरामद, AK-47, LMG हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

Maharashtra News

कपड़े की दुकान होने की वजह से आग चारों तरफ फैल गई, जिसमें जलकर दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही आग लगने के बाद दम घुटने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। इस तरह से एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों में आसिम वसीम शेख, परी वसीम शेख, 30 वर्षीय वसीम शेख, 23 साल की महिला तन्वीर वसीम, 50 साल की हमीदा बेगम, 35 साल की शेख सोहेल और 22 साल की रेशमा शेख के नाम सामने आए हैं।

READ MORE – DEFAMATION LEGAL NOTICE TO BHUPESH BAGHEL: ‘स्लीपर सेल’ कहे जाने पर मानहानि का नोटिस, अरुण सिसोदिया की मांग, माफी मांगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

National News and Politics