Bilaspur Railway : टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर 6 व 13 अप्रैल को रहेंगी रद्द, चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालुओं के लिए सुविधा, दुर्ग-नौतवना एक्सप्रेस मैहर में भी रुकेगी

Bilaspur Railway : टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर 6 व 13 अप्रैल को रहेंगी रद्द, चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालुओं के लिए सुविधा, दुर्ग-नौतवना एक्सप्रेस मैहर में भी रुकेगी

Bilaspur Railway

बिलासपुर। संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत लोइसिंघा-बालंगीर सेक्शन में पावर ब्लाक लेकर रेल से संबंधित कार्य किया जाएगा। 6 व 13 अप्रैल को होने वाले इस कार्य के कारण 08263/08264 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।

इससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन, कार्य पूर्ण होने के ही ट्रेनों के परिचालन स्थिति में सुधार होगा।वहीं चैत्र नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए रायपुर से मैहर धाम जाने वाले भक्तजनों के लिए राहत भरी खबर है।

READ MORE – LOK SABHA ELECTION 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज वर्चुअल रैली, वहीं राहुल गांधी आज वायनाड से भरेंगे नामांकन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुर्ग-नौतवना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 5 मिनट रुकेगी। रायपुर से जाने वाली ट्रेन मैहर स्टेशन पर सुबह 6 बजे पहुंचेगी और 6.05 बजे रवाना होगी। यह सुविधा 10 से 19 अप्रैल तक मिलेगी।

News and Politics राज्य खबर