Site icon AB News.Press

India China Border : एक बार फिर चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर ठोका अपना दावा, बदले 30 शहरों के नाम

India China Border

अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों को अपना बताते हुए उसका चाइनीज नामकरण कर दिया है। चीन पहले से ही दावा करता आ रहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका हिस्सा है, जिस पर हाल ही में भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा था कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

हालांकि, भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने की बात को खारिज किया है। बता दें कि चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है और उसे जांगनान कहता है। साथ ही वह अरुणाचल प्रदेश को तिब्बती क्षेत्र बताया है। उल्लेखनीय है कि चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में छह स्थानों के नामों की बदलने की पहली लिस्ट 2017 में जारी की थी।

READ MORE – CHHATTISGARH NEWS : अप्रैल से शुरू होंगे चुनावी सभा का आयोजन, बस्तर-राजनांदगांव जैसी सीटों पर बड़ी सभाएं, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया, राहुल और प्रियंका के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल

India China Border

इसके बाद 15 स्थानों की दूसरी लिस्ट 2021 में जारी की गई। हालांकि, तीसरी बार साल 2023 में 11 स्थानों के नामों की लिस्ट जारी की गई थी। चीन ने अरुणाचल प्रदेश के जिन 30 जगहों पर अपना दावा किया है उसमें 11 आवासीय इलाके, 12 पहाड़, चार नदियां , एक झील, एक दर्रा और एक खाली जमीन है। हालांकि जिन जगहों का नाम बदला गया है, उनके नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं। इन इलाकों के नाम चीनी अक्षरों, तिब्बती लिपि और में लिखा गया है।

READ MORE – ZOMATO DELIVERY BOY VIRAL VIDEO : डिलीवरी पार्टनर ने ट्रैफिक सिग्नल पर किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Exit mobile version