Site icon AB News.Press

CHHATTISGARH NEWS : अप्रैल से शुरू होंगे चुनावी सभा का आयोजन, बस्तर-राजनांदगांव जैसी सीटों पर बड़ी सभाएं, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया, राहुल और प्रियंका के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 2 दिन पहले ही पार्टी की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसके बाद अब प्रदेश में चुनावी दौरा और सभाओं की शुरुआत हो जाएगी। स्टार प्रचारकों की जारी हुई सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा उन 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

दरअसल, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में तीन चरण में चुनाव होंगे, जिसके लिए दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

READ MORE – 12 CHILDREN OF GURUKUL FOUND ABANDONED : हैदराबाद गुरुकुल के 12 बच्चे दुर्ग स्टेशन में लावारिस मिले, सभी की उम्र 8 से 15 साल के बीच

CHHATTISGARH NEWS

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई ने शनिवार को स्टार प्रचारकों की सूची साझा की, जिसमें पार्टी के राज्य प्रभारी सचिन पायलट, रजनी पाटिल और तीन मुख्यमंत्रियों सिद्धरमैया (कर्नाटक), सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश) और रेवंत रेड्डी (तेलंगाना) के नाम भी शामिल हैं।

बस्तर लोकसभा सीट में प्रथम चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। राज्य की 11 लोकसभा सीट के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को चुनाव होने है, जिसका परिणाम चार जून को आएगा। ऐसे में चुनावी सभाओं की शुरुआत इसी लोकसभा सीट से होगी। बस्तर में आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए वहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा होगा।

Exit mobile version