12 CHILDREN OF GURUKUL FOUND ABANDONED : हैदराबाद गुरुकुल के 12 बच्चे दुर्ग स्टेशन में लावारिस मिले, सभी की उम्र 8 से 15 साल के बीच

12 CHILDREN OF GURUKUL FOUND ABANDONED : हैदराबाद गुरुकुल के 12 बच्चे दुर्ग स्टेशन में लावारिस मिले, सभी की उम्र 8 से 15 साल के बीच

12 CHILDREN OF GURUKUL FOUND ABANDONED

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान हैदराबाद स्थित बालाजी गुरुकुल के 12 बच्चे लावारिस हालत में मिले हैं। इनमें असम, नगालैंड और छत्तीसगढ़ के बच्चे शामिल हैं। सभी की उम्र 8 से 15 साल के बीच है। रेलवे पुलिस ने इन बच्चों को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे पुलिस की टीम रविवार को स्टेशन में सर्चिंग ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-4 पर बैठे बच्चों पर उनकी नजर पड़ी। कोई वयस्क साथ नहीं होने पर बच्चों को स्टेशन के कमरे में लेकर पूछताछ कर इसकी जानकारी अफसरों को दी गई।

READ MORE – NAXALITE CAMP : लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के कैंप का भंडाफोड़, डेटोनेटर समेत अन्य विस्फोटक सामान जब्त

12 CHILDREN OF GURUKUL FOUND ABANDONED

पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे हैदराबाद स्थित गुरुकुल के छात्र हैं और सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस से दुर्ग पहुंचे हैं। उनको अंबिकापुर में होने वाले योग कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। इन बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई नहीं था। ऐसे में जवानों ने बच्चों को चाइल्ड लाइन की मदद से आश्रय गृह भेजवा दिया है।

RPF दुर्ग के प्रभारी और क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की प्रभारी ने बताया कि, ये बच्चे देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं। इनमें 3 बच्चे झारखंड, 2 नगालैंड, एक असम और 6 बच्चे छत्तीसगढ़ से हैं। प्रदेश के 6 बच्चों में 3 रायगढ़, 1-1 पेंड्रा, बलौदा बाजार और जशपुर के शामिल हैं। अफसरों का कहना है कि इन बच्चों के साथ कोई भी घटना हो सकती थी।

READ MORE – APRIL BANK HOLIDAY 2024 : अप्रैल में 14 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, जानिए किस किस दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, चेक करें पूरी लिस्ट

News and Politics राज्य खबर