Ujjain News : पांड्याखेड़ी गांव में रंगपंचमी में होली खेलने के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद, महिलाओं समेत 20 लोग घायल, Video Viral

Ujjain News : पांड्याखेड़ी गांव में रंगपंचमी में होली खेलने के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद, महिलाओं समेत 20 लोग घायल, Video Viral

Ujjain News

उज्जैन। मध्य प्रदेश के महाकाल की नगरी उज्जैन के पांड्याखेड़ी क्षेत्र में घर के बाहर होली खेलने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। उनमें मामूली बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया। इस घटना में महिलाओं समेत करीब 20 लोग घायल हो गए।

 

इस हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक शनिवार दोपहर पांड्याखेड़ी स्थित बिहारी कालोनी निवासी उषा देवी पत्नी भोला पासवान के घर के बाहर शिवा रायकवार, साहिल राकयवार, संजना, मुस्कान, ज्ञानचंद रायकवार होली खेल रहे थे।

READ MORE – TENNIS COACH DIES : रायपुर में टेनिस कोच खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते समय कोच का दिल का दौरा पड़ने से मौत, दिल्ली से आए थे प्रशिक्षक

Ujjain News

जिस पर उषा ने उसे घर के अंदर होली खेलने से मना किया था। जिस पर विवाद हो गया, पासवान व रायकवार परिवार ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान छत पर खड़े लोगों ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बना लिया जिसमें देखा जा रहा है कि महिलाओं और पुरुषों के बीच जमकर पत्थरबाजी हो रही है। साथ ही जमकर गाली गलौज भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

READ MORE – MAHALAKSHMI NARI NYAY YOJNA : राजधानी के चारों विधानसभा में नारी न्याय गारंटी योजना की शुरुआत, कांग्रेस ने किया एक लाख सालाना देने का ऐलान

Breaking News National News and Politics