Indian Navy : पाकिस्तानियों ने लगाए इंडिया जिंदाबाद के नारे, भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानियों की बचाई जान

Indian Navy : पाकिस्तानियों ने लगाए इंडिया जिंदाबाद के नारे, भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानियों की बचाई जान

Indian Navy

भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाज को सोमालियाई लुटेरों से रिहा करवा दिया है। जिसके बाद पाकिस्तानी नाविकों ने भारत जिंदाबाद के नारे लगाए और भारतीय नौसेना को धन्यवाद कहा। भारत पिछले कई महीनों से समुंद्र में कई जहाजों को डाकुओं से मुक्त करवाया है।

READ MORE – CONGRESS STAR CAMPAIGNERS LIST : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए घोषित की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखिये कौन-कौन शामिल है लिस्ट में

सोमालिया ने 23 पाकिस्तानी नाविकों को बंधक बनाया था। नौसेना ने ऑपरेशन चलाकर इन्हें रेस्क्यू किया था। बता दें कि 9 हथियारबंद सोमालियाई लुटेरों ने इस जहाज पर कब्जा किया था।

Indian Navy

23 पाकिस्तानी नागरिकों के दल में शामिल एक शख्स ने कहा, “हम सभी ईरान से समंदर के रास्ते पाकिस्तान जा रहा था। जिसे सोमालियों ने हाईजैक कर लिया था। रात से इंडियन नेवी पीछे लगी थी। पूरी रात उन्होंने काम किया। उन्होंने हमें आजाद करवाया। इंडियन नेवी का शुक्रिया। इंडिया जिंदाबाद।”

 

READ MORE – PUNJAB NEWS : केक खाने के बाद 10 साल की मासूम की मौत, मातम में छायी बर्थ-डे की खुशियां, बर्थडे VIDEO में हंसती दिखी बच्ची

पाकिस्तानियों का जहाज यमन के सोकोट्रा द्वीप से साउथ-वेस्ट में करीब 166 किमी की दूरी पर था। हाईजैक का अलर्ट मिलते ही भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत INS सुमेधा को ईरानी जहाज को रोकने के लिए रवाना किया था। इसके बाद दूसरे युद्धपोत INS त्रिशूल की मदद से नेवी ने जहाज को लुटेरों से रेस्क्यू किया था।

READ MORE – NARAYANPUR NAXAL NEWS : छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने 4 ट्रकों को किया आग के हवाले

Breaking News International National News and Politics