Liquor Prices Hike : छत्‍तीसगढ़ में एक अप्रैल से लागू होगी नई आबकारी नीति, 10 से  200 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की संभावनाए

Liquor Prices Hike : छत्‍तीसगढ़ में एक अप्रैल से लागू होगी नई आबकारी नीति, 10 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की संभावनाए

Liquor Prices Hike

रायपुर। प्रदेश में शराब प्रेमियों को लगने वाला है बड़ा झटका। छत्‍तीसगढ़ में एक अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होने के कारण कई अहम बदलाव किए जायेंगे। पौव्वा से लेकर बोतल तक की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी विभाग को 11,000 करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है।

READ MORE – BASTAR ROAD ACCIDENT : बस्तर में चुनावी ड्यूटी में जाते समय CRPF के 11 जवान हुए हादसे का शिकार

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने से जुड़े कदाचार के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश में फिर से अहाता पद्धति शुरू की जाएगी, जिसके लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में लगभग सात साल पहले अहाता के लिए तय की गई दरों से वर्तमान दर पांच गुना अधिक है।

Liquor Prices Hike

इसके साथ ही देसी शराब के सिंडीकेट को खत्म करने की दिशा में कदम उठाते हुए पांच से दस नए सप्लायरों से अनुबंध किया गया है। इससे देसी शराब दुकानों में दो की जगह पांच से दस प्रकार के नए ब्रांड भी मिलेंगे। मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर में लगभग 35 प्रतिशत से ज्यादा लोग शराब का सेवन करते हैं।

READ MORE –

Breaking News News and Politics राज्य खबर