CM VISHNUDEV SAI VISIT IN KONDAGAON : कोंडागांव में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल, कार्यकर्ताओं को मिला चुनावी मंत्र, LIVE

CM VISHNUDEV SAI VISIT IN KONDAGAON : कोंडागांव में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल, कार्यकर्ताओं को मिला चुनावी मंत्र, LIVE

CM VISHNUDEV SAI VISIT IN KONDAGAON

कोंडागांव। लोकसभा चुनाव के चलते कोंडागांव में सीएम विष्णुदेव साय आज शनिवार की दोपहर कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम साय की सभा में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओ के बीजेपी में शामिल होने की संभावना बताई जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कोण्डागांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं को चुनाव विजयी टिप्स भी देंगे। इधर कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोण्डागांव आ रहे हैं।

https://www.facebook.com/watch/?v=1752359828585377

CM VISHNUDEV SAI VISIT IN KONDAGAON

आपको बता दें कि पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदानहोना है। बस्तर लोकसभा में भी विधानसभा कोण्डागांव शामिल है। पहले चरण के तहत होने वाले मतदान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोण्डागांव का दौरा कर रहे हैं। भाजपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। नामांकन की प्रक्रिया हो चुकी है।

31 मार्च को मुख्यमंत्री जिले के केशकाल विधानसभा अंतर्गत हरवेल में कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोंडागांव के 242 बूथ में से हर बूथ से 25 से 30 कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं।

Breaking News News and Politics राज्य खबर