Site icon AB News.Press

Viral Video : राजीव स्मृति वन उद्द्यान में होली मिलन कार्यक्रम, वन अमले ने जमकर छलकाया जाम, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजीव स्मृति वन उद्द्यान में आईएफएस एसोसिएशन ने होली मिलन का आयोजन किया, जहां शराब की बोतलें मिली है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। बता दें कि गांव-शहर, प्रदेश की हवा और पानी या जलवायु को शुद्ध रखने, बाग बगीचे को साफ सुथरा रखने के लिए एक बड़ा अमला है, जिमसें सैकड़ों आईएफएस समेत हजारों की संख्या में राज्य कैडर के अधिकारी कर्मचारियों की टीम काम करती हैं, लेकिन यहां जिम्मेदार लोगों का ही अपने कामों में लापरवाही बरतनें का वीडियो सामने आया है।

सरकारी समृति वन, भवनों को किसी निजी कार्यक्रम के लिए नहीं दिया जाता है। इतना ही नहीं लाफ्टर क्लब, मॉर्निंग वॉकर, भजन मंडलियों तक के लिए दरवाजा नहीं खोला जाता है, लेकिन होली मिलन की आड़ पर यहां शराब और कबाब की जो गंदगियां फैलाई है, वह देखते ही बन रही है। वन अफसरों के पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

READ MORE – BOMBAY HIGH COURT : पत्नी को हनीमून पर ‘सेकंड हैंड वाइफ’ कहने वाले पति पर हाईकोर्ट ने लगाया 3 करोड़ का जुर्माना

वायरल वीडियो –

Exit mobile version