Mahalakshmi Nari Nyaya Guarantee : महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी के लिए कांग्रेस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं  को मिलेगा प्रतिमाह 8333 राशि प्रतिमाह

Mahalakshmi Nari Nyaya Guarantee : महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी के लिए कांग्रेस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को मिलेगा प्रतिमाह 8333 राशि प्रतिमाह

Mahalakshmi Nari Nyaya Guarantee

रायपुर। राजधानी रायपुर के लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय का चुनावी अभियान जोरो से जारी है अपने इस चुनावी अभियान के तहत आज रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले चारों विधानसभा में महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी की जानकारी लोगों को देंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चारों विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्थानों मे जाकर लोगों से इस गारंटी के बारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे।

READ MORE – GWALIOR HOME GUARD JAWAN MURDE : घर के अंदर बक्से में मिला रिटायर्ड होमगार्ड जवान की लाश, वारदात के बाद से नातिन गायब, प्रेम प्रसंग में हत्या होने की आशंका

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए नारी न्याय गारंटी की बात कही है जिसके के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 8333 रुपए दिया जाएगा। शुक्रवार को इसकी शुरुआत की जाएगी।

कांग्रेस ने 5 योजनाओं का ऐलान किया…

1. महालक्ष्मी गारंटी: इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

2. आधी आबादी-पूरा हक: इसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

3. शक्ति का सम्मान: इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

4. अधिकार मैत्री: इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल: सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक हॉस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इन हॉस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी।

READ MORE – APRIL BANK HOLIDAY 2024 : अप्रैल में 14 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, जानिए किस किस दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, चेक करें पूरी लिस्ट

Breaking News News and Politics राज्य खबर