Site icon AB News.Press

ELECTION COMMISSION : आचार संहिता में निगरानी दलों को मिली बड़ी करवाई, 25 करोड़ की नगदी और अवैध शराब की गई जब्त..

ELECTION COMMISSION

रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है।

प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जांच की कार्यवाही लगातार रूप से की जा रही है। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से अब तक 25 करोड़ 8 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं।

ELECTION COMMISSION

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा निगरानी के दौरान 28 मार्च तक 5 करोड़ 28 लाख रुपए की नगद धन राशि और 17311 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 41 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त जाँच के दौरान एक करोड़ 48 लाख रुपए कीमत के 784 किलोग्राम मादक पदार्थ तथा 94 लाख रुपए कीमत के 23 किलोग्राम कीमती आभूषण भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त 16 लाख 96 हजार रुपए कीमत की अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई हैं।

Exit mobile version