Kejriwal news update in liquor policy
नई दिल्ली। शराब नीति केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। फैसले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल को कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने ईडी मांग स्वीकारते हुए सीएम केजरीवाल को 4 दिन तक और ईडी की कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। यानी अब केजरीवाल एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में रहेंगे।
गुरुवार दो बजे के बाद सुनवाई शुरू हुई। ये 39 मिनट चली। कोर्ट में केजरीवाल ने खुद अपने केस की पैरवी की। इस तरह वे ऐसा करने वाले देश के पहले सिटिंग सीएम बन गए हैं। उधर, ईडी ने कहा कि उसके पास केजरीवाल के खिलाफ पुख्ता सबूत है, जिसके बाद कोर्ट ने ईडी की मांग स्वीकार कर ली।

Kejriwal news update in liquor policy
उधर केजरीवाल ने अपना पक्ष खुद रखते कहा कोर्ट में दावा किया कि ईडी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है और अगर 100 करोड़ रुपये रिश्वत ली गई हैं तो रुपए कहां गए? सुनवाई होने के साथ ही अब अदालत केजरीवाल के रिमांड पर कुछ देर में फैसला सुनाएगी।
इधर पेशी के लिए जाते वक्त केजरीवाल से पूछा गया कि LG ने कहा था कि सरकार जेल से नहीं चलेगी। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि ये पॉलिटिकल षड्यंत्र है, जनता इसका जवाब देगी।

