NAXALITES IN BIJAPUR
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में पुलिस के साथ 6 नक्सली मारे गए हैं।जिसके बाद जवानों ने तलाशी अभियान तेज कर दी है। यह मुठभेड़ सुबह लगभग 7-8 बजे के बीच शुरू हुई।
READ MORE – LOK SABHA ELECTION 2024 : उद्धव ने जारी की अपने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला मौका
बासागुड़ा से सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा के द्वारा नक्सलियों के पोलमपल्ली क्षेत्र में नक्सलियों के होने की सूचना पर पुलिस बल रवाना हुआ था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
NAXALITES IN BIJAPUR
जानकारी अनुसार मुठभेड़ खत्म होने के बाद का क्षेत्र सर्चिंग करने पर छह नक्सलियों के शव के साथ हथियार भी बरामद हुए हैं। घटनास्थल के आसपास इलाके में पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस अभी घटनास्थल से वापस नहीं लौटी है।
READ MORE – DURG NEWS : इस्पात फैक्ट्री के भट्टी में गिरा मजदूर, पिघलते हुए लोहे से जलकर राख

