MUNAWAR FAROOQUI : मुंबई हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी, बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारुकी सहित अन्य 13 हिरासत में

MUNAWAR FAROOQUI : मुंबई हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी, बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारुकी सहित अन्य 13 हिरासत में

MUNAWAR FAROOQUI

मुंबई। बिग बॉस 17 के विजेता और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को मंगलवार देर रात मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। खबर है कि मंगलवार रात मुंबई स्थित एक हुक्का बार पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है। फारूकी के साथ 13 और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

फिलहाल, अभी जांच जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल करने की जानकारी के बाद पुलिस ने बोरा बाजार स्थित साबलान हुक्का बार पर दबिश दी थी। एक अधिकारी ने बताया, ‘हमारी टीम ने यह जानकारी मिलने पर हुक्का बार में रेड की थी कि वहां लोग हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू हुक्का का इस्तेमाल कर रहे हैं।

READ MORE – CONGRESS CANDIDATE LIST : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में शेष चार प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

MUNAWAR FAROOQUI

अगर यह साबित हो जाता है कि तंबाकू हुक्का का इस्तेमाल हुआ है, फारुकी पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 या सीओटीपीए, 2003 के तहत मामला दर्ज किया जायेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फोर्ट इलाके में चल रहा यह हुक्का पार्लर गैर कानूनी है। रेड के दौरान यहां 4400 रुपये नकद और 13 हजार 500 रुपये के 9 हुक्का पॉट्स जब्त किए गए हैं।

READ MORE – HAVOC OF DIARRHEA : रायपुर में 100 लोग डायरिया की चपेट में, 3 बच्चियों समेत 5 नए मरीज, पीड़ितों से अस्पताल मिलने पहुंचे विकास उपाध्याय

Breaking News