Lormi Road Accident
लोरमी। न्यायधानी बिलासपुर जिले के लोरमी में पुलिस वाहन द्वारा भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार पुलिस वाहन (स्कार्पियो) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही दंपत्ति बाइक के साथ फेंका गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।
पुलिस वाहन द्वारा किये गए इस भीषण हादसे में महिला की कमर की हड्डी टूट गई। वहीं ठोकर मारने के बाद नशे में धुत पुलिस वाहन चालक मौके से वहाँ लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में अन्य पुलिस कर्मी भी सवार थे। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। यह पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।
READ MORE – DURG NEWS : इस्पात फैक्ट्री के भट्टी में गिरा मजदूर, पिघलते हुए लोहे से जलकर राख
Lormi Road Accident
मिली जानकारी के मुताबिक, 26 मार्च की शाम लगभग 4 बजे लोरमी थाना क्षेत्र के डिंडोल गांव में बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने रौंद दिया। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं बाइक सवार दंपति को ठोकर मारकर पुलिस कर्मी मौके से वाहन लेकर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस वाहन चालक सहित अन्य कर्मी घटना के वक्त शराब के नशे में धुत थे। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन रोकने की कोशिश की लेकिन मौके से वाहन लेकर पुलिस कर्मी भाग निकले। उक्त घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
