Lok Sabha Election 2024 : उद्धव ने जारी की अपने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला मौका

Lok Sabha Election 2024 : उद्धव ने जारी की अपने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला मौका

Lok Sabha Election 2024

मुंबई। लोकसभा चुनाव के लिए देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शिवसेना (UBT) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई की 6 लोकसभा सीट में से 4 पर शिवसेना, जबकि 2 सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। वहीं, मुंबई और आस-पास की लोकसभा सीटों में से एक भी सीट एनसीपी के खाते में नहीं जाएगी। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 17 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

जारी लिस्ट में 16 में से 11 नाम वो हैं, जिनकी घोषणा उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने ही कर दी थी। पार्टी ने सभी पांच मौजूदा सांसदों को भी फिर से उम्मीदवार बनाया है। मौजूदा सांसद अरविंद सावंत मुंबई दक्षिण, संजय पाटिल मुंबई उत्तर पूर्व, अमोल कीर्तिकर मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

 

READ MORE – LORMI ROAD ACCIDENT : सड़क पर मौत बनकर दौड़ी पुलिस वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, नशे में धुत वाहन चालक, वायरल हुआ वीडियो

Lok Sabha Election 2024

बता दें, महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर अभी भी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इससे पहले ही उद्धव ने लिस्ट जारी कर दी है। यह विवाद का मामला हो सकता है।

ऐसे में माना जा रहा है कि शरद पवार अपने गुट की आज या कल में बैठक लेकर लिस्ट जारी कर सकते हैं। वहीं इस मामले में कांग्रेस अभी पूरी तरह से साइलेंट नजर आ रही है। उद्धव ठाकरे ने मुंबई की जिन सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, कांग्रेस भी उन्हीं पर जोर दे रही है।

READ MORE – BHUPESH BAGHEL AGGRESSIVE IN CAMPAIGNING: दिनों दिन तेज हो रहा है ‘राजनांदगांव का रण’, प्रचार में आक्रामक हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल

Breaking News National News and Politics