DANAPUR-LOKMANYA TILAK HOLI SPECIAL TRAIN : दानापुर-लोकमान्य तिलक होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, बदले गए कई गाड़ियों के रूट : दानापुर-लोकमान्य तिलक होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, बदले गए कई गाड़ियों के रूट

DANAPUR-LOKMANYA TILAK HOLI SPECIAL TRAIN : दानापुर-लोकमान्य तिलक होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, बदले गए कई गाड़ियों के रूट : दानापुर-लोकमान्य तिलक होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, बदले गए कई गाड़ियों के रूट

DANAPUR-LOKMANYA TILAK HOLI SPECIAL TRAIN

पटना। बिहार के दानापुर-बक्सर रेलवे स्टेशन के बीच कारीसाथ रेलवे स्टेशन पास होली स्पेशल ट्रेन में मंगलवार देर रात आग लगने की घटना सामने आयी है। दानापुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने से अफरातफरी मच गई। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रेलवे पुलिस के मुताबिक, भोजपुर आरा-बिहिया और कारीसाथ स्टेशन के बीच यह घटना घटित हुई। घटना के बाद दोनों दिशाओं में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रोक दिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। यह घटना रात के करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी तत्काल धटनास्थल पर पहुंचे।

READ MORE – LOK SABHA CANDIDATE NOMINATION : पहले चरण की लोकसभा सीटों पर नामांकन का आखिरी दिन आज, 30 मार्च तक नामांकन वापस लेने की तिथि

DANAPUR-LOKMANYA TILAK HOLI SPECIAL TRAIN

मिली जानकारी के मुताबिक होली स्पेशल ट्रेन में आरा से खुलते ही आग लगने की घटना हुई। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिस कोच में आग लगी उसमे कोई यात्री नहीं था। क्षतिग्रस्त डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया है।

घटना के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था। जबकि कई ट्रेनों के मार्गों में परिवर्तन कर किया गया। हालांकि, अब इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। टीम घटनास्थल पर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

READ MORE – HAVOC OF DIARRHEA : रायपुर में 100 लोग डायरिया की चपेट में, 3 बच्चियों समेत 5 नए मरीज, पीड़ितों से अस्पताल मिलने पहुंचे विकास उपाध्याय

National News and Politics