Jharkhand Accident : झारखंड मे बारातियों से भरी बस-ट्रक की जोरदार टक्कर से पांच की मौत, दर्जनों घायल

Jharkhand Accident : झारखंड मे बारातियों से भरी बस-ट्रक की जोरदार टक्कर से पांच की मौत, दर्जनों घायल

Jharkhand Accident

रांची। झारखंड के लोहरदगा जिले में कुड़ू के पास शुक्रवार रात बारातियों से भरी बस और हाइवा ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल करीब एक दर्जन लोगों को इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है।

READ MORE – GODAN EXPRESS FIRE : मुंबई से गोरखपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस की बोगी में लगी आज, हादसे में सभी यात्री सुरक्षित, टला बड़ा हादसा

बारातियों से भरी बस रांची के बोड़ेया से गुमला के विशुनपुर लौट रही थी। रात करीब दस बजे कुड़ू में टाटी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की बस से सीधी भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल करीब एक दर्जन लोगों को इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है।

Jharkhand Accident

बारातियों से भरी बस रांची के बोड़ेया से गुमला के विशुनपुर लौट रही थी, तभी रात करीब दस बजे कुड़ू में टाटी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की बस से टक्कर हो गयी। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए लोहरदगा और रांची भेजा गया। हादसे में जिन पांच लोगों की मौके पर मौत हुई, उनमें प्रियंका कुजूर (5), सुमंति खेरवार (6), छत्रपाल उरांव, अल्ताफ और आठ महीने का एक बच्चा शामिल है।

READ MORE – DOG BEATEN BRUTALLY : बेजुबान जानवरों पर वार करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 429 और 151 के तहत FIR दर्ज

National News and Politics