CG ACCIDENT : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मौके पर ही युवक-युवती की मौत

CG ACCIDENT : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मौके पर ही युवक-युवती की मौत

CG ACCIDENT

रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार ने युवक-युवती की जान ले ली। माना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पर सवार युवक युवती की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि टकराने के बाद दोनों बाइक से 40 मीटर दूर फेका गए।

READ MORE – MOSCOW ATTACK : मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने किया हमला, अब तक 60 की मौत, 145 घायल

यह घटना शुक्रवार की रात करीब 12 से 2 बजे के अंतराल का बताया जा रहा है। PTS माना चौक में ये दुर्घटना घटित हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक युवक डीडी नगर स्थित किसी हॉस्टल में रहता था। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही 112 मौके पर पहुंची। पुलिस युवक-युवती के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। यह पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर