Mine Collapse In Surajpur : छुई खदान धंसने से एक युवक की मौत, महिला हुई घायल

Mine Collapse In Surajpur : छुई खदान धंसने से एक युवक की मौत, महिला हुई घायल

Mine Collapse In Surajpur

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में छुई खदान धंसने से एक युवक की मौत हो गई। वही इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में किया जा है। यह घटना सूरजपुर के ओड़गी ब्लाक की है।

READ MORE – CONGRESS LEADER RAHEN GUPTA RESIGNED : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पहले लौटाया था लोकसभा टिकट

मिली जानकारी के मुताबिक, खदान में 10 लोग छुई मिट्टी निकालने के काम में लगे थे। इस दौरान मिट्टी धंस गई। घटना में एक महिला व एक युवक मिट्टी के अंदर दब गए। ग्रामीणों को घटना की जानकारी होते ही सब मौके पर पहुंचे और दबे ग्रामीणों को निकालने का काम शुरू किया गया।

Mine Collapse In Surajpur

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर मिट्टी में दबे युवक व महिला को निकाला। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान युवक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना में घायल महिला का इलाज अभी जारी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयला और छुई मिट्टी की खुदाई की जा रही है।

READ MORE – RAIPUR CRIME NEWS : रायपुर में घटा क्राइम -गृहमंत्री के बयान के 24 घंटे बाद ही मॉर्निंग वॉक करने निकले बुजुर्ग से बाइकसवार ने छीना मोबाइल

आये दिन इन खदानों में ग्रामीण मिट्टी और कोयला ले जाने के लिए एकत्र होते रहते है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर