DOUBLE MURDER IN BADAUN : बदायूं के नाई ने दो मासूमों उतरा मौत के घाट, कत्ल से पहले कातिल ने मांगी थी मदद, जानिए क्या है पूरा मामला

DOUBLE MURDER IN BADAUN : बदायूं के नाई ने दो मासूमों उतरा मौत के घाट, कत्ल से पहले कातिल ने मांगी थी मदद, जानिए क्या है पूरा मामला

DOUBLE MURDER IN BADAUN

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार रात लगभग आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की उस्तरे से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसमें एक अन्य बच्चा भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ठेकेदार विनोद ठाकुर के मुताबिक दोनों हत्यारोपी मंगलवार शाम उनके घर आए। और उनकी पत्नी से आरोपी ने उनसे पांच हजार रुपये मांगे। इस पर उन्होंने अपने पति को फोन करके साजिद द्वारा पांच हजार रुपये मांगने की जानकारी दी।

READ MORE – CG WEATHER UPDATE : मौसम ने बदला मिजाज, 24 घंटे में 7 डिग्री गिरा तापमान

इस पर विनोद ने साजिद को पांच हजार रुपये देने के लिए कह दिया। साथ ही कहा कि लड़का अच्छा है कल रुपये लौटा देगा। इस पर ठेकेदार की पत्नी ने साजिद को चाय पिने के लिए बैठने को कहा। जैसे ही ठेकेदार की पत्नी चाय बनाने गई कि साजिद दोनों बच्चों को छत पर ले गया। वहां ले जाकर दोनों बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने उसके तीसरे बच्चे को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला।

DOUBLE MURDER IN BADAUN

मृतक बच्चों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में लिखा है कि आरोपी साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि उसे रुपये चाहिए क्योंकि उसकी पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है। जब वह पैसे लेने के लिए अंदर गई, तो उसने कहा कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा है और छत पर टहलने जाना चाहता है। वो मेरे बेटों को भी साथ ले गया।

इसी दौरान उसने अपने भाई जावेद को भी छत पर बुला लिया। जब मेरी पत्नी लौटी, तो उसने साजिद और जावेद को हाथों में चाकू देखे। साजिद ने मेरे तीसरे बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गया। भागते हुए आरोपी साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि आज उसने अपना काम पूरा कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाबा कॉलोनी में मजिया रोड के रहने वाले ठेकेदार ‘हर घर जल योजना’ के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराते हैं। उनके मकान के सामने ही कस्बा सखानू के रहने वाले साजिद की बाल काटने की दुकान है।

DOUBLE MURDER IN BADAUN

विनोद की पत्नी संगीता का मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर का शॉप है। इसके चलते परिवारों के काफी अच्छे संबंध होने के कारण साजिद का उनके घर आना जाना भी था। मंगलवार रात संगीता तीन बच्चों आयुष, अहान और पीयूष (8) के साथ घर पर थीं, जबकि विनोद लखीमपुर खीरी गए हुए थे। साजिद शाम चार बजे दुकान बंद करके चला गया था

READ MORE – CITY CENTER MALL ACCIDENT : रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में ऐस्कलेटर में चढ़ने के दौरान दर्दनाक हादसा, तीसरे माले से गिरने से मासूम की मौत

सूचना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस साजिद की तलाश में जुट गई। इस बीच आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। नृशंस हत्या देख गुस्से में भड़के और आक्रोशित भीड़ ने साजिद की दुकान तोड़कर सामान निकाला और सड़क पर रखकर फूंक दिया।

 

 

 

 

National News and Politics