Site icon AB News.Press

होली से पहले PM मोदी जा रहे भूटान! लोकसभा चुनाव के पहले विदेशी दौरा अहम

21 या 22 मार्च को भूटान जा रहे PM मोदी! लोकसभा चुनाव के पहले विदेशी दौरा अहम

PM Modi going to Bhutan on March 22

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भूटान दौरा बन रहा है, मोदी भूटान की संक्षिप्त यात्रा पर जा रहे हैं, फिलहाल देश में अभी आचार संहिता लागू है जिसके कारण दोनों देशों के बीच कोई समझौता या घोषणा नहीं होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे

फिलहाल सूत्रों के मुताबिक 21-22 मार्च के दौरान पीएम मोदी के भूटान जाने की उम्मीद है, यह यात्रा उनके भूटानी के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की 14-18 मार्च के दौरान भारत यात्रा के कुछ दिनों बाद होगी.

इसे भी पढ़े – चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, बंगाल के DGP सहित 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए गए

मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, पीएम मोदी का भूटान दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब हाल ही में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भारत यात्रा पर आए थे, यह अपने आप में बेहद खास मौका होगा जब भारत का कोई प्रधानमंत्री चुनाव की घोषणा के बाद विदेश दौरे पर जा रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी का भूटान दौरा सामरिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच पीएम मोदी का दौरा काफी खास है, बता दें कि शेरिंग सरकार के दौरान ही चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने में मदद मिली थी, उस दौरान चीन और भूटान के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे.

Exit mobile version