PM मोदी के गृह क्षेत्र में विदेशी छात्रों पर भीड़ ने किया हमला, रमज़ान की रात पढ़ रहे थे नमाज

PM मोदी के गृह क्षेत्र में विदेशी छात्रों पर भीड़ ने किया हमला, रमज़ान की रात पढ़ रहे थे नमाज

Mob attacked foreign students

गुजरात विश्वविद्यालय हॉस्टल में नमाज पढ़ रहे पांच विदेशी छात्रों पर भीड़ ने हमला कर दिया, मिली जानकारी के मुताबिक घायल छात्र अफ्रीकी देशों, अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान के रहने वाले हैं, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने पुलिस अधिकारियों से बात की है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया है.

गुजरात यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों पर हमला, भीड़ ने हॉस्टल में घुसकर की  तोड़फोड़ – Johar LIVE

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रों ने कहा है कि हॉस्टल कैंपस में कोई मस्जिद नहीं है, इसलिए वे रमज़ान के दौरान रात में पढ़ी जाने वाली तरावीह की नमाज़ पढ़ने के लिए इकट्ठा हुआ थे, वह नमाज़ पढ़ रहे थे कि लाठियों और चाकुओं से लैस एक भीड़ ने उनपर हमला बोल दिया, उनके कमरों में काफी तोड़फोड़ की गई.

इसे भी पढ़े – होली से पहले PM मोदी जा रहे भूटान! लोकसभा चुनाव के पहले विदेशी दौरा अहम

गुजरात हॉस्टल के अंदर नमाज पढ़ने पर भीड़ ने विदेशी छात्रों पर हमला किया, 5  घायल | इंडियाब्लूम्स - डिजिटल समाचार प्रबंधन पर पहला पोर्टल

छात्रों का कहना है कि हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड ने भीड़ को रोकने की कोशिश की लेकिन भीड़ काफी उग्र थी और जय श्री राम के नारे लगाए और उनसे पूछा कि उन्हें हॉस्टल में नमाज पढ़ने की अनुमति किसने दी, उन्होंने कमरों के अंदर भी हम पर हमला किया, उन्होंने लैपटॉप, फोन और बाइकें तोड़ दीं.

गुजरात हॉस्टल के अंदर नमाज पढ़ने को लेकर भीड़ ने विदेशी छात्रों पर हमला किया,  5 घायल | INDToday

पुलिस आयुक्त जेएस मलिक ने मीडिया से बताया कि लगभग 300 विदेशी छात्र यहां पढ़ते हैं, वे अफगानिस्तान, श्रीलंका और अफ्रीकी देशों से हैं, उनमें से कुछ कल छत पर नमाज पढ़ रहे थे, कुछ लोग आए और पूछा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं और उन्हें एक मस्जिद में नमाज अदा करनी चाहिए, उनके बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट हुई.

National News and Politics